यूजर बोला ‘ओए केआरके क्या हाल है तेरा?.. अब भौंक' तो रिएक्ट करते हुए मीका सिंह बोले- प्लीज़ कुत्तों

6/1/2021 1:14:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार सलमान खान और सिंगर मीका सिंह से पंगा लेने को बाद फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान की सोशल मीडिया पर बुरी तरह आलोचना हो रही है। फैंस केआरके के खिलाफ मीका सिंह और भाईजान के सपोर्ट में उतर आए हैं। हाल ही में एक यूजर ने केआरके की जब कुत्ते से तुलना की तो मीका ने उस पर ऐसा रिएक्शन दिया जो देखते ही देखते खूब वायरल हो गया।


दरअसल, बीते दिन केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट को लॉक कर लिया, जिसके बाद उनके ट्वीट्स को सिर्फ वही लोग पढ़ सकते हैं, जो उन्हें फॉलो करते हैं। इस पर पन्नू मान नाम के एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा- अब ट्विटर प्राइवेट करके पीठ दिखा रहा है। हैशटग केआरके कुत्ता. अब तुम्हे उस दर्द का पता चलेगा, जिससे सभी फिल्म एक्टर और एक्ट्रेसेस गुजरे हैं, केवल एक व्यक्ति आगे आया है और धन्यवाद के लिए खड़ा हुआ है @मीका सिंह। हम आपके उदार स्वभाव और प्रतिभा के लिए आपसे प्यार करते हैं, आपको प्यार करते हैं सर जी.

 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रात को एक स्ट्रीट डॉग घूमता नज़र आ रहा है और यूज़र की आवाज़ सुनाई दे रही है जो कुत्ते से बात करते हुए केआरके पर तंज कस रहा है और कह रहा है ‘ओए केआरके क्या हाल है तेरा? अब क्या हुआ.. अब भौंक, क्या हुआ ट्विटर प्राइवेट कर दिया तूने। पूरी दुनिया वेट कर रही तेरे रिप्लाई का?'
यूज़र के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मीका सिंह ने लिखा, ‘मैं आप सबसे आग्रह करता हूं प्लीज़ कुत्तों का मज़ाक न उड़ाएं। मैं अपनी बात वापस दोहराता हूं...केआरके की तुलना कुत्ते से न करें। ये आप सबसे मेरी विनती है’। 

इससे पहले मीका सिंह ने अपने ट्वीट्स के जरिए केआरके की लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा था, ‘केआरके का सामना अब तक सिर्फ सीधे लोगों से हुआ है। मैं अनुराग कश्यप या करण जौहर नहीं हूं, मैं तुम्हारा बाप हूं।’

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News