साकिब सलीम ने किया रिया का सपोर्ट तो यूजर ने बरसाई गालियां, स्क्रीनशॉट शेयर कर एक्टर ने लगाया ''मेरा भारत महान'' का नारा

9/12/2020 11:16:21 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग मामले में शामिल होने के चलते एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को भायखला जेल भेज दिया है। जेल जाने के बाद कई बॉलीवुड स्टार्स रिया के सपोर्ट में आगे आए हैं। इसी बीच एक्टर साकिब सलीम ने भी एक्ट्रेस का समर्थन किया है। रिया को सपोर्ट करने के चलते साकिब को यूजर्स की गालियों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद तंग आकर एक्टर ने यूजर्स को अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

PunjabKesari
दरअसल एक यूजर ने साकिब सलीम को डायरेक्ट मैसेज कर गालियां बरसाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं यूजर ने एक्टर की बहन को लेकर अपशब्द कहना शुरू कर दिया। जिसके बाद एक्टर आपे से बाहर हो गए। साकिब ने यूजर की ऐसी हरकत पर रिएक्ट करते हुए उसके किए मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस मैसेज में देखा जा सकता है यूजर ने एक्टर की बहन के लिए कितने भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, मेरा बारत महान, मुझ पर और मेरे परिवार पर इतना प्यार बरसाने के लिए शुक्रिया. यह बहुत मायने रखता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mera Bharat Mahaan 🙏🏻❤️ Thank you for showering so much love on me n my family . Means a lot 🙏🏻❤️

A post shared by Saqib Saleem (@saqibsaleem) on Sep 11, 2020 at 1:20am PDT

साकिब सलीम के इस पोस्ट के बाद उनके कई फैंस और स्टार्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

 

PunjabKesariवीजे सोफी चौधरी ने साकिब की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- यह भद्दा और घिनौना है। उसकी आपके परिवार के बारे में ऐसा बोलने की हिम्मत कैसे हुई, विशेष रूप से परिवार की महिलाओं के बारे में। उम्मीद है कि उसे पता लग चुका होगा कि वो इतनी भद्दी टिप्पणी के लिए गिरफ्तार हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News