कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा...यूक्रेनी सुपरस्टार दिमित्री संग तस्वीरें शेयर कर उर्वशी ने की अपील, बोलीं -''यूक्रेन में युद्ध बंद करो''

3/5/2022 10:44:07 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिनों लगातार युद्ध चल रहा है। स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। यूक्रेन पर रूस के हमले की दर्दनाक तस्वीरें लोगों का दिल दहला रही हैं, जिसे देख हर कोई चिंता में है और युद्ध बंद करने की अपील कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने यूक्रेनी सुपरस्टार दिमित्री मोनाटिक संग अपनी मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर यूक्रेन के लोगों के प्रति चिंता जाहिर की है और युद्ध बंद करने की अपील भी की है। 
  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

उर्वशी रौतेला ने दिमित्री मोनाटिक संग कई तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- यूके के सुपरस्टार मोनाटिक और हमारे बड़े पैमाने पर सहयोग के साथ टीवी से खूबसूरत समय जिसकी हमने योजना बनाई थी। कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा। मिस यू मोनाटिक और मेरा यूक्रेनी परिवार। यूक्रेन में युद्ध बंद करो।

 

 

 

इसके अलावा उर्वशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी तस्वीरें शेयर कर लिखा, प्रे फॉर यूक्रेन। 

 

 

बता दें की हाल ही में उर्वशी रौतेला अपनी फिल्म की शूटिंग के चलते यूक्रेन गई थीं। हालांकि, वहां युद्ध के ऐलान से ठीक पहले एक्ट्रेस वहां से प्रस्थान कर गई थी और जान जोखिम में पड़ने से बाल-बाल बचीं थीं।  

 

 

Content Writer

suman prajapati