तौबा रे तौबाः गोल्डन गर्ल बन ''अरब फैशन वीक'' में रैंप वॉक पर उतरीं उर्वशी रौतेला, 40 करोड़ रुपए की ड्रेस पहन लूटी महफिल

1/29/2022 5:06:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने काम से ज्यादा अपने बोल्ड लुक्स और हाई फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आपने अब तक उन्हें कई बार लाखों की महंगी ड्रेस और जूलरी के साथ अपने लुक्स से लोगों का दिल जीतते देखा होगा। वहीं हाल ही में एक बार फिर वो अपने महंगे फैशन को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उनके हाई फैशन लुक को देखकर फैंस खूब हैरान हो रहे हैं।


उर्वशी रौटेला ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं, जिसमें वह अपने लुक से लोगों को खूब इम्प्रेस करती नजर आ रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳 (@urvashirautela)

मालूम हो, उर्वशी की इस क्लियोपेट्रा ड्रेस 40 करोड़ रुपए है। इसकी खासियत यह है कि यह ड्रेस सोने और डायमंड से बनी हुई है और इसे पहनकर उर्वशी रौटेला ने अरब फैशन वीक में वॉक किया है, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA ❤👸❤ ARAB FANS (@urvashirautela_arabfans)

बता दें, इससे पहले भी उर्वशी अपने लाखों-लाखों के बैग्स, ड्रेसेस और जूलरी पहनने को लेकर चर्चा में आ चुकी है।

 

 

वर्कफ्रंट पर, उर्वशी जल्द रणदीप हुड्डा के साथ एक वेब सीरीज में नजर आएंगी। इससे पहले वह कई टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। 


 

Content Writer

suman prajapati