येलो शरारा...हाथों में आलता...बन ठन कर जूहू में स्पाॅट हुईं उर्वशी रौतेला,गौरे मुखड़े पर काला चश्मा लगाकर दिखाया टशन

1/25/2024 4:12:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इंडस्ट्री की खूबसूरत हसीनाओं में से एक हैं।  किसी भी इवेंट में उनका लुक कुछ ऐसा होता है कि हर किसी की निगाहें उन पर ही टिक जाती हैं। वहीं अब एक बार फिर उर्वशी अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में हैं।

दरअसल, उर्वशी को हाल ही में जुहू में स्पाॅट किया गया जहां उनका देसी अवतार देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो उर्वशी शरारा सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

 

उर्वशी ने व्हाइट शाॅर्ट कुर्ती के साथ येलो शरारा पेयर किया था। इस शरारा सूट के साथ उर्वशी ने मैचिंग दुपट्टा लिया था। इस दौरान उर्वशी ने हाथों में आलता लगा रखा था जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

मिनिमल मेकअप, माथे पर बिंदी लगाए उर्वशी चांद का टुकड़ा लग रही हैं। गोरे मुखड़े पर  ब्लैक चश्मा लगा उर्वशी के जुहू की सड़कों पर टशन दिखा रही हैं। फैंस उर्वशी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
 

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। अब जल्द एक्ट्रेस कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।

 

Content Writer

Smita Sharma