एयरपोर्ट पर उर्वशी की धांसू एंट्री, क्राॅप टाॅप में ग्लैमरस दिखीं ''पागलपंती'' एक्ट्रेस

8/16/2020 1:08:58 PM

मुंबई: फिल्म 'हेट स्टोरी 4' से पहचान बनाने वाली उर्वशी रौतेला अपने हाॅट लुक और खूबसूरती के लिए फेमस हैं। उर्वशी अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट से सबका दिल जीतती रहती हैं। हाल ही में उर्वशी को मुंबई एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया।इस दौरान उर्वशी व्हाइट क्राॅप टाॅप और येलो प्लाजो में  दिखीं।

तस्वीरों में उर्वशी का टशन देखते ही बन रहा था। मिनिमल मेकअप  'पागलपंती' एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। उर्वशी ने एयरपोर्ट पर व्हाइट स्नीकर्स पेयर किए थे।

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस ने चेहरे पर मास्क लगाया था।  एयरपोर्ट पर उर्वशी ने स्वैग भरे अंदाज से पोज दिए। उर्वशी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि उर्वशी ने साल 2013 में सनी देओल की फिल्म 'द सिंह साहब द ग्रेट' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उर्वशी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उर्वशी हाल ही में फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर गौतम गुलाटी हैं। 

 

 

 

Smita Sharma