IND vs PAK: टीम इंडिया को चीयर करने स्टेडियम पहुंची उर्वशी रौतेला, लाखों दर्शकों के साथ उठाया मैच का लुत्फ

10/14/2023 5:55:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला इंडिया और पाकिस्तान के बीच चल रहा है। भारत-पाक के कड़े मुकाबले के बीच लोगों का दिल धक-धक कर रहा है। आम लोगों से लेकर तमाम सेलेब्स इस मैच में टीम इंडिया का पूरा सपोर्ट करते दिख रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी टीम इंडिया को चीयर करने अहमदाबाद के स्टेडियम में पहुंच गई हैं। 

टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंची उर्वशी रौतेला ने स्टेडियम से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी दर्शकों से भरे इस स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह ब्लू कलर की  ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक और खुशी देखने को मिल रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

वीडियो शेयर कर उर्वशी ने कैप्शन में लिखा-INDIA 🇮🇳 Vs PAK 🇵🇰 #WorldCup 🏆 2023 🪬 फैंस एक्ट्रेस के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं  और कमेंट सेक्शन में इंडिया का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

 

 

काम की बात करें तो उर्वशी रौतेला हाल ही में वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ नजर आई थीं। अब वह जल्द ही ‘बोयापति रापो’ और ‘दिल है ग्रे’ में नजर आएंगी।
 

Content Writer

suman prajapati