बैकलेस फ्लोरटच गाउन में उर्वशी रौतेला का किलर अंदाज, कातिलाना अदाओं से दिए फैंस को झटके

1/4/2021 4:11:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने लुक्स और खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस के धड्ड़ले से लाइक्स मिल रहे हैं। 


लुक की बात करें तो इस दौरान उर्वशी मैरून कलर के बैकलेस फ्लोरटच गाउन में नजर आ रही हैं। इस गाउन में एक्ट्रेस का फिगर भी कमाल का लग रहा है।

 

मैसी हेयरस्टाइल और मिनीमल मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। लुक को कमप्लीट करते हुए  हसीना कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।

 

 फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। 

 

वर्कफ्रंट पर हाल ही में उर्वशी रौतेला फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस हाल ही में वीडियो सॉन्ग 'वो चांद कहा से लाओगी' में भी नजर आईं हैं। उनका एक और वीडियो सॉन्ग 'तेरी लोड वे' भी रिलीज के लिए तैयार है।  

 

suman prajapati