40 लाख का बाॅल गाउन पहन रैंप पर उतरी उर्वशी, Miss Rautela के  बाॅर्बी डाॅल लुक देख आप भी कहेंगे WOW

10/13/2021 2:56:22 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने फैशन को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। उर्वशी एक फैशनिस्टा है और वह हर लुक को ग्रेस के साथ कैरी है। फिर चाहे वह कैजुअल हो, डिजाइनर हो या ट्रेडिशनल लुक। हाल ही में एक बार फिर उर्वशी ने अपने लुक्स से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। दरअसल, उर्वशी ने हाल ही में  मशहूर डिजाइनर माइकल सिन्को के लिए रैंप वाॅक किया।

उन्होंने अरब फैशन वीक में इजिप्ट की राजकुमारी क्लियोपैट्रा की ड्रेस में रैंप वाक किया था। इस दौरान उर्वशी का सिंडरेल्ला लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो उर्वशी पिंक कलर के बॉल गाउन में नजर आ रही हैं।

मिनिमल मेकअप, पिंक लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। उर्वशी स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं।  उर्वशी की इस ड्रेस की कीमत भी आपको हैरान कर सकती है। उर्वशी के इस बॉल गाउन की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)


वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला जल्द ही बड़े बजट की सायंस-फिक्शन तमिल फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं,जिसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन का रोल निभाएंगी। इसके अलावा उर्वशी जियो स्टूडियो की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा के साथ दिखेंगी। ये सीरीज सुपर कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की सच्ची कहानी पर आधारित एक बायोपिक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

 

Content Writer

Smita Sharma