फिल्मफेयर नाइट में उर्वशी ने बिखेरा ग्लैमरस का जलवा, ऑफ शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस की ब्यूटी देख थम गईं सबकी निगाहें

10/30/2021 1:12:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने काम से ज्यादा अपनी हाई फैशन सेंस और लुक्स के लिए जानी जाती हैं। फैंस को उनका हर अंदाज काफी पसंद आता है। वहीं बीते दिन उर्वशी को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट में स्पॉट किया गया, जहां एक्ट्रेस अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं। एक्ट्रेस का लुक देख सबकी आखें खुली की खुली रह गईं। अब फिल्मफेयर नाइट से उर्वशी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 


लुक की बात करें तो उर्वशी ऑफ शोल्डर स्काई-ब्लू कलर का साइट कट गाउन पहनकर अवॉर्ड्स शो में पहुंची। इसकी फ्लोर टच स्लीव्स गाउन की ग्रेस को और भी बढ़ा रही हैं।

इसके साथ एक्ट्रेस ने हाई हील्स पेयर की हुई हैं। वहीं मिनिमल मेकअप और हाई पोनी हसीना के लुक को चार-चांद लगा रही हैं।

ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस चांद का टुकड़ा लग रही हैं। 


 


काम की बात करें तो उर्वशी को आखिरी बार फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में देखा गया था। अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'ब्लैक रोज' है।

Content Writer

suman prajapati