हिजाब के विरोध में उर्वशी ने कटवाए अपने बाल, बोलीं- लड़कियां ब्यूटी स्टैंडर्ड्स की परवाह नहीं करती, लेकिन जीने का फैसला...

10/18/2022 12:51:30 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ईरान में महीनों भर से चल रहे हिजाब अंदोलन को भारती लोगों का काफी सपोर्ट मिल रहा है। अब तक कई एक्ट्रेसेस भी हिजाब विरोधी प्रदर्शन का समर्थन कर चुकी हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने बाल कटवाकर हिजाब के विरोध में आंदोलन कर रही महिलाओं का साथ दिया है।

 

हिजाब अंदोलन का समर्थन करते हुए उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपने बाल कटवाती नजर आ रही हैं। इन्हें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मैंने अपने बाल कटवा दिए। मैं ईरानी महिलाओं और उन लड़कियों के समर्थन में अपने बाल कटवा रही हूं, जिन्हें महसा अमिनी की मौत पर विरोध करने के कारण मार दिया गया।" 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "दुनियाभर में महिलाएं एक जुट होकर अपने बाल कटवाकर ईरानी सरकार के खिलाफ विरोध कर रही हैं। महिलाओं का सम्मान कीजिए। बालों को महिलाओं की खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है, इसलिए महिलाएं सरेआम अपने बाल काटकर ये दिखा रही हैं कि वो समाज के बनाए ब्यूटी स्टैंडर्ड्स की परवाह नहीं करती हैं। साथ ही वो इसका फैसला किसी को नहीं लेने देंगी कि उन्हें कैसे कपड़े पहनने हैं, कैसा बर्ताव करना है और कैसे जीना है। एक बार जब महिलाएं एक साथ आती हैं और एक महिला के मुद्दे को पूरी नारी जाति का मुद्दा मानती हैं, तो नारीवाद में एक नया जोश दिखाई देगा।"

 

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


क्या है विवाद
मालूम हो, ईरानी पुलिस ने 22 साल की लड़की महसा अमिनी को हिजाब ठीक से न पहनने पर हिरासत में ले लिया था और उसकी पुलिस कस्टडी में ही मौत हो गई थी। इसके बाद ईरानी महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं और इसके खिलाफ पिछले एक महीने से आंदोलन कर रही हैं। 


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News