गिफ्ट हो तो ऐसा...दुबई में उर्वशी रौतेला का बर्थडे सेलिब्रेशन, हनी सिंह ने एक्ट्रेस को तोहफे में दिया 3 करोड़ का 24 कैरेट 3 टियर गोल्ड केक

2/26/2024 12:26:18 PM


 
मुंबई:
 उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहनी वाली उर्वशी ने 25 फरवरी को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उर्वशी ने अपना बर्थडे बहुत ही धूमधाम से मनाया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

उर्वशी के बर्थडे पर रैपर यो यो हनी सिंह ने उन्हें एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। इस गिफ्ट के बारे में  जानकर और उसे देखकर आप भी चौंक गए हैं। हनी सिंह ने उर्वशी को बर्थडे पर सोने का केक दिया है।

जी हां, हनी सिंह ने उर्वशी को बर्थडे पर 24 कैरेट का  3 टियर गोल्ड केक गिफ्ट किया जिसकी कीमत 3 करोड़ है।

बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों की बात करें तो उर्वशी लाल रंग की स्ट्रैपी ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं जो हाई स्लिट है। उर्वशी ने अपनी ड्रेस को कंगन और बालियों के साथ पेयर किया। डार्क मेकअप में वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

हनी सिंह चमकदार काली शर्ट और मैचिंग पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। इसके अलावा, मेज पर रखे बड़े से केक ने ही सारी सुर्खियां बटोरीं। केक पूरी तरह से शाही लग रहा था और इसके ऊपर और निचे सुनहरे फूलों की आइसिंग लगी हुई थी।

काम की बात करें तो  उर्वशी ने 2015 में मिस डिवा यूनिवर्स का खिताब जीता था। उन्होंने फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके अलावा, उन्हें 'सनम रे', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'हेट स्टोरी 4' और 'पागलपंती' जैसी कई फिल्मों में देखा गया।



Content Writer

Smita Sharma