गले पर ''लव बाइट'' का निशान वाली खबरों पर भड़कीं उर्वशी रौतेला, बोलीं- ''लड़की की इमेज खराब करने के लिए...

2/23/2022 12:41:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। फैंस को हसीना का हर लुक बेहद पसंद आता है। पिछले दिनों उर्वशी को गॉर्जियस लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान उनकी गर्दन पर एक निशान दिखा जिसे लेकर अफवाहें शुरू हो गई कि उर्वशी रौतेला के गले पर लव बाइट का निशान है। ऐसी खबरें जब एक्ट्रेस तक पहुंची तो उनका पारा हाई हो गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी भड़ास निकाली।

 

उर्वशी रौतेला ने ट्विटर पर एक न्यूज पोर्टल की खबर को शेयर करते हुए लिखा, बेहुदा!!! ये मेरी लाल लिपस्टिक का निशान हैं। जो मेरे मास्क के कारण फैल गई। किसी भी लड़की के लिए लिपस्टिक को हैंडल करना बहुत मुश्किल होता है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कोई ऐसा लिख सकता है कि किसी लड़की की इमेज खराब हो। आखिर आप क्यों मेरी उपलब्धियों के बारे में नहीं लिखते। क्यों आप खुद के फायदे के लिए फेक न्यूज फैलाते हैं।

PunjabKesari


एक्ट्रेस का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उनके कुछ फैंस इस जवाब के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।


काम की बात करें तो उर्वशी रौतेला को पिछली बार म्यूज‍िक वीड‍ियो Versace Baby में देखा गया था। इसके अलावा वह वेब सीरीज इंस्पेक्टर अव‍िनाश में भी नजर आई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News