उर्वशी रौतेला के ''मिस युनिवर्स इंडिया'' खिताब के 5 साल पूरे, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने दिखाई जर्नी की झलक

12/22/2020 3:47:27 PM

मुंबई. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने मिस यूनिवर्स खिताब के 5 साल पूरे होने पर वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।

PunjabKesari
वीडियो में एक्ट्रेस ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की जर्नी को दिखाया है। एक्ट्रेस रैम्प वॉक करती हुई नजर आ रही है। जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- वाह!!! मिस यूनिवर्स के 5 साल पूरे, ये वो पल जब इंडिया के इतिहास में पहली लड़की जो दो बार मिस यूनिवर्स बनी। जिसने 2012 और 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता। इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मैं अपने भारत देश से बहुत प्यार करती हूं। मेरी कोशिश है कि मैं भारत की संस्कृति को दुनिया में फैला फैलाउं। हमेशा याद रखिए कि आपका सपना सही है और वो आपके दिल में किसी कारण से मौजूद है। कभी डर या किसी और व्यक्ति को ये न बताए कि आप अपने सपनों को पूरा नही कर सकते। ये मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है कि मैंने अपने देश के लोगों को गर्व करवाया। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela)

बता दें उर्वशी ने 2012 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था। लेकिन उनकी उम्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। उर्वशी की उम्र कम थी। जिसके कारण उन्हें खिताब लौटना पड़ा था। उस साल शिल्पा सिंह ने इस खिताब पर कब्जा किया था। 2015 में उर्वशी ने दोबारा इस खिताब को अपने नाम किया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News