एयरपोर्ट पर बी-टाउन हसीनाओं की स्टाइलिश एंट्री, बोल्डनेस में 20 साल छोटी उर्वशी को मात देती दिखीं मलाइका

8/1/2021 1:46:20 PM

मुंबई. बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस अपने एयरपोर्ट लुक्स का खास ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेसेस का लुक स्टाइलिश तो होता ही इसके साथ कम्फर्टेबल भी होता है। जिसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। चाहे दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, जैकलीन फर्नांडिस और सोनम कपूर हो सभी अपने लुक्स से दिल जीत लेती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उर्वशी रौतेला को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। 47 की मलाइका अपने लुक्स से उर्वशी को मात दे रही है। आइए डालते हैं इन हसीनाओं के लुक्स पर एक नजर....


लुक की बात करें तो उर्वशी ब्लैक क्रॉप टॉप और ग्रीन डेनिम जींस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील्स पहनी हुई है। लाइट मेकअप, हाई बन और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख फैंस दीवाने हो गए हैं।

वहीं मलाइका व्हाइट क्रॉप टॉप और ट्राउजर में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ऑरेंज हील्स पहनी हुई है। लाइट मेकअप, लो बन और फेस मास्क से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में मलाइका काफी बोल्ड लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस लट्टू हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो उर्वशी बहुत जल्द फिल्म ब्लैक रोज में नजर आने वाली है। इस फिल्म को मोहन भारदवाज डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 28 Sep 2021 को रिलीज होगी।

वहीं मलाइका सुपर मॉडल ऑफ द ईयर शो में दिखाई देने वाली है। इस शो में एक्ट्रेस मिलिंद सोमन और अनुषा के साथ नजर आएंगी। 

Content Writer

Parminder Kaur