गाउन पहन ग्लैमरस अंदाज में दिखीं उर्वशी, फोटोग्राफर्स को दी ''फ्लाइंग किस''

9/19/2019 4:31:07 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। कल का पूरा दिन बॉलीवुड स्टार्स के नाम रहा। आइफा अवार्ड में शिरकत करने पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स ने अपने स्टाइलिश लुक से सभी को अपना दीवाना बना दिया। बी टाउन के स्टार्स ने आइफा में ग्लैमर का तड़का लगाया। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी आइफा अवॉर्ड 2019 में अपने ग्लैमरस अंदाज से छा गईं। उर्वशी ने अपनी अदाओं से वहां मौजूद सभी फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से भी कुछ फोटोज शेयर की हैं। उर्वशी क्रीम कलर के फ्लॉवर गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके इस लुक की तारीफ़ भी हो रही है। देखिए तस्वीरें-


हाल ही में रिलीज हुआ उर्वशी और टोनी कक्कड़ का गाना 'जवानी तेरी बिजली का तार' इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उर्वशी फिलहाल अपकमिंग फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं।

जल्द ही फिल्म 'पागलपंती' में भी नजर आने वाली हैं और शूटिंग में बिजी हैं।

जॉन अब्राहम और इलियाना डिक्रूज स्टारर इस फिल्म में उर्वशी के अलावा अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा भी नजर आएंगे। 

Edited By

Akash sikarwar