स्विमसूट पहन पूल में मस्ती करती दिखीं उर्वशी ढोलकिया, हाॅट तस्वीरें आईं सामने

7/16/2018 12:22:38 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'कसौटी जिन्दगी की' से डेब्यू करने वाली टीवी एक्ट्रैस उर्वशी ढोलकिया इन दिनों बाली अपने फ्रेंडस के साथ हाॅलीडे एंजाॅय कर रही हैं। इस दौरान की तस्वीरें उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

 

 

तस्वीर में वह रेड कलर का स्विमसूट पहने नजर आ रही हैं। जिसमें वह काफी हाॅट लग रही हैं। इस दौरान वह पूल में भी खूब मस्ती कर रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

हाल ही में उर्वशी ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने इस मौके पर एक बड़ी पार्टी रखी। पार्टी में उन्होंने अपने करीबी दोस्तों सहित अपने स्कूल के दोस्तों को भी बुलाया।  40 साल की उम्र में भी उर्वशी काफी यंग और बोल्ड हैं।

 

 

बता दें कि उर्वशी ने 16 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी और 17 साल की उम्र में उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। उर्वशी का 18 साल की उम्र में तलाक हो गया और तब से वह सिंगल प्राउड मदर है। वह मशहूर रियालिटी शो 'बिग बॉस 6' की विजेता रह चुकी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Punjab Kesari