मुंबई एयरपोर्ट पर CISF ने शिवसेना नेता उर्मिला को अंदर जाने से रोका,मास्क हटावाकर देखा चेहरा फिर दी एक्ट्रेस को एंट्री

3/28/2021 10:27:22 AM

मुंबई: 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर इन दिनों पॉलिटिक्स में काफी एक्टिव हैं। उर्मिला मातोंडकर ने कुछ महीनों पहले ही शिवसेना को ज्वाइन किया है,जिसके बाद से ही वह सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं उर्मिला मातोंडकर चर्चा में हैं। दरअसल, वह शुक्रवार की शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं।

इस दौरान सीआईएसएफ (CISF) के अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट के मेन गेट पर रोक लिया। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे एक वीडियो के मुताबिक, उर्मिला के पास आईडी नहीं थी। इसी वजह से उन्हें एयरपोर्ट के अंदर दाखिल नहीं होने दिया गया।

बाद में जब उर्मिला ने किसी से आईडी मंगवाई तो CISF ने उनसे मास्क हटाने के लिए कहा और फिर उन्हें अंदर जाने की इजाजत दी। बताया जा रहा है कि पूरी प्रोसेस के दौरान उर्मिला ने किसी तरह का उपद्रव न करते हुए शांति से इंतजार किया।

 

2019 में कांग्रेस में राजनीति में आईं

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यानी 27 मार्च 2019 को कांग्रेस में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई नार्थ सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, कड़ी मेहनत के बावजूद भी वह चुनाव हार गईं। इस हार के बाद एक्ट्रेस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए 10 सितंबर 2019 को पार्टी छोड़ दी थी।  कांग्रेस छोड़ने के एक साल दो महीने बाद उन्होंने शिवसेना के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर की।

करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1980 में आई फिल्म 'कलयुग' से बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 1991 मेंएक्ट्रेस के तौर पर पहली बार  फिल्म 'नरसिम्हा' से डेब्यू किया। उर्मिला मातोंडकर ने 'रंगीला', 'जुदाई', 'सत्या' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।
 

Content Writer

Smita Sharma