शरद पवार से मिली कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ रहीं एक्ट्रेस उर्मिला मांतोड़कर

4/11/2019 12:39:19 PM

मुंबई: लंबे समय से फिल्मों से दूर उर्मिला मातोंडकर ने राजनीति में कदम रख लिया है। उर्मिला ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। उर्मिला मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इन दिनों उर्मिला पार्टी के प्रचार में बिजी है। हाल ही में उर्मिला ने अपने इंस्टा पर राज्य सभा के मेंबर शरद पवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है।

 

 

उर्मिला को ये कांग्रेस की सीट शरद पवार से मिली है। शेयर की गई तस्वीरों में उर्मिला शरद पवार के साथ नजर आ रही है। तस्वीर संग उन्होंने कैप्शन दिया है-'माननीय पवार साहब के मार्गदर्शन के साथ, जिनके पास एक गुरुत्वाकर्षण और मजबूत व्यक्तित्व है, यह यात्रा विजय तक जाएगी। मेरी लड़ाई को मजबूत करने के लिए उन्हें बहुत धन्यवाद'।

 

 

बता दें कि चुनाव आयोग में दाखिल उर्मिला के हलफनामे के अनुसार, 2013-14 में मातोंडकर की आय 1.27 करोड़ रुपए थी, जो 2017-18 में दोगुने से भी ज्यादा 2.85 करोड़ रुपए हो गई।

 

 

उनकी चल संपत्ति 40,93,46,474 रुपए और अचल संपत्ति 27,34,81,000 रुपए है। उनके पति एम.ए मीर की चल संपत्ति 32,35,752.53 रुपए और अचल संपत्ति 30,00,000 रुपए है, इस तरह उनकी कुल संपत्ति लगभग 62.35 लाख रुपए है। 
 

Konika