काफी समय बाद पार्टी में नजर आई उर्मिला का देखें चुलबुला अवतार

7/25/2017 4:37:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस उर्मिला मातोंडकर फिल्म पत्रकार जीतेश पिल्लई की बर्थडे पार्टी में पहुंची। उर्मिला काफी समय के बाद किसी इवेंट में नजर आई है। पार्टी में उर्मिला कुछ अलग अंदाज में पहुंची। इस दौरान उर्मिला ने वन पीस पहन रखा था। जिसमें वह बेहद हॉट लग रही थी। 


 
 बता दें कि उर्मिला ने पिछले साल मार्च में शादी रचा ली थी उसे बाद उर्मिला अपनी फैमिली में ही व्यस्त रहती हैं और पब्लिकली कम ही नज़र आती हैं।  कुछ समय पहले ही अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए उर्मिला ने इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है।

 कभी-कभी उर्मिला अपनी तस्वीरें इस्टा पर पोस्ट करती हैं। 43 साल की उर्मिला मातोंडकर की ये तस्वीरें देख उनकी उम्र का अंदाजा आप नहीं लगा पाएंगे।