डॉयरेक्टर राम गोपाल वर्मा से था उर्मिला का अफेयर, फिर 10 साल छोटे लड़के से गुपचुप रचाई शादी

2/4/2019 11:16:19 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। उर्मिला का जन्म 4 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उनकी पहली फिल्म साल 1980 में आई थी जो एक मराठी फिल्म थी। उर्मिला के बर्थ-डे पर जानिए उनके करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में...

साल 1981 में ई फिल्म 'कलयुग' से उन्होंने अपने बाॅलीवुड करियर की शुरुआत की। उर्मिला को असली पहचान फिल्म 'मासूम' से मिली। इस फिल्म का गाना 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' आज भी पॉपुलर है। 

 

9 साल छोटे बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

बता दें कि उर्मिला ने साल 2016 में कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली थी। उर्मिला ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। दिलचस्प बात यह है कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में 9 साल छोटे हैं।उर्मिला और मोहसिन की मुलाकात कॉमन फ्रेंड मनीष मल्होत्रा के जरिए हुई थी। 

 

राम गोपाल वर्मा संग अफेयर की खबरें 

शादी से पहले उर्मिला और डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के अफेयर की खबरें खूब छाई रहती थीं। ये भी कहा जाता था कि राम गोपाल वर्मा की फिल्म के लिए उर्मिला ही उनकी पहली पसंद होती थीं। वैसे देखा जाए तो उर्मिला ने अपने फिल्मी करियर में अधिकतर फिल्म राम गोपाल वर्मा के साथ ही की हैं।

कहा जाता है कि राम गोपाल वर्मा  की वजह से ही कई निर्देशकों ने उर्मिला को फिल्मों में लेने से मना कर दिया था। उर्मिला का पूरा फिल्मी करियर बरबाद हो गया था और वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

 

View this post on Instagram

Birthday love.. #overwhelming #loving #gratitude #fun #birthdaygirl 🤩💖💃

A post shared by Urmila Matondkar (@urmilamatondkarofficial) on

 

 

Smita Sharma