सज-धजकर ''परेल चा राजा'' की आरती में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर, माथे पर बिंदी..नाक में नथ..ओरेंज साड़ी में खूब जचीं ''रंगीला गर्ल''

9/8/2022 12:32:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में इन दिनों गणपति उत्सव की खूब धूम मची हुई है। मुंबई में हर बार की तरह गणेश की खूब धूमधाम से पूजा अर्चना की जा रही है और स्टार्स भी बप्पा के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वह मंदिरों में जाकर गणेश आरती में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच बीते बुधवार एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को परेल चा राजा की महा आरती में शामिल हुईं, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रंगीला गर्ल यानी उर्मिला मातोंडकर खूब सजधज कर बप्पा की आरती में शामिल हुईं।

 

ओरेंज सिल्क साड़ी में वह बला की खूबसूरत दिखीं। इस लुक को उन्होंने हैवी नेकलेस, नाक में नथ, माथे पर बिंदी और बालों में कजरा सजाकर कंप्लीट किया है।

 

ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस की ब्यूटी देखते ही बन रही हैं। वहीं तस्वीरों में वह पूरे तन-मन से गणेश आरती करती दिखी रही हैं।

 

आरती के बाद एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने एक से बढ़कर एक जबरदस्त पोज भी दिए। फैंस को उर्मिला का ये लुक बेहद पसंद आ रहा है।

 


बता दें, उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं। मशहूर एक्ट्रेस होने के साथ ही वह शिवसेना नेता भी हैं।

 

Content Writer

suman prajapati