उरी की स्क्रीन‍िंग पर पहुंचे कई सितारे, रणवीर-रोहित संग विक्की ने की खूब मस्ती

1/13/2019 12:02:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 11 जनवरी को र‍िलीज हुई है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

हाल ही में व‍िक्की ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीन‍िंग का आयोजन किया। वहीं नेहा धूपिया पति अंगद बेदी के साथ पहुंची।

फिल्म की लीड एक्ट्रेस यामी गौतम भी इस दौरान काफी खुश नजर आईं।

इन स्टार्स के अलावा भूम‍ि पेडनेकर, कैटरीना कैफ, वरुण धवन समेत कई सितारे पहुंचे।

सभी स्टार्स ने मुस्कुराते हुए विक्की के साथ पोज दिए। 

फिल्म की बात करें तो विक्की कौशल और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने पहले दिन 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से अच्छा रिसपॉन्स मिला है। इसे आदित्य धर द्वारा निर्देशित किया गया है। 

Neha