विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने मचाई धूम, कमाई 200 करोड़ के पार

2/9/2019 7:52:46 PM

मुंबईः बॉलीवुड़ एक्टर विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक काफी धूम मचा रही है। फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी हासिंल की है। जी हां, विक्की कौशल की फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है। 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई को फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दर्शकों का जोश नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है।

बॉलीवुड में साल 2019 की धांसू शुरुआत करने वाले विक्की कौशल की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने ऐसा धमाल मचाया कि शाहरुख-सलमान और आमिर खान भी पीछे रह गए। इस साल लंबे समय तक करोड़ों रुपए कमाने वाली इकलौती फिल्म 'उरी' ने डबल धमाल मचाते हुए चार हफ्ते में 200 करोड़ की कमाई कर ली है। सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही।

ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक चौथे हफ्ते में शुक्रवार को 3.44 करोड़, शनिवार को 6.62 करोड़, रविवार को 8.88 करोड़, सोमवार को 2.86 करोड़, मंगलवार को 2.63 करोड़, बुधवार को 2.40 करोड़ और गुरुवार को 2.19 करोड़ कमाए। चारों हफ्तों का मिलाकर 'उरी' फिल्म ने 200.19 करोड़ कमा डाले।

 

Pawan Insha