उर्फी जावेद ने बिना ब्लाउज के पहनी साड़ी, ट्रोल करते हुए यूजर्स बोले- यह भारतीय संस्कृति को नष्ट कर रही है

2/10/2022 8:35:28 PM

मुंबई. बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। उर्फी फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में उर्फी ने साड़ी लुक में अपना एक बोल्ड वीडियो शेयर किया है, जिसके कारण यूजर्स द्वारा एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया जा रहा है।


वीडियो में उर्फी ब्लू एंड व्हाइट साड़ी में नजर आ रही है। साड़ी के साथ उर्फी ने ब्लाउज नहीं पहना हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने नाक में नथ पहनी हुई है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी बोल्ड लग रही है। उर्फी अपनी बैक फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रहे हैं। इस लुक के कारण यूजर्स द्वारा उर्फी को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urrfii (@urf7i)

एक यूजर ने लिखा- यह आप भारतीय संस्कृति को नष्ट कर रही हैं। कम से कम आपको साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहिए, जो लोग आपको फॉलो करते हैं वो इससे क्या सीखेंगे। इसपर दोबारा सोचों।

दूसरे यूजर ने लिखा- पागल हो गई क्या, कुछ भी पहन लो अब।

एक अन्य यूजर ने लिखा- बैगम जान मूवी की गुलाबों लग रही हो।

बता दें उर्फी ने साल 2016 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने 'बड़े भैया की दुल्‍हनिया', 'बेपनाह','कसौटी जिंदगी के', 'चंद्र नंदिनी' और 'मेरी दुर्गा' जैसी शोज में काम कर चुकी है। हाल ही में एक्ट्रेस बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थी, जिसके बाद से उर्फी लगातार चर्चा में बनी हुई है। 

 

Content Writer

Parminder Kaur