अस्पताल में भर्ती हुईं उर्फी जावेद, मुंह पर नेबुलाइजर लगे सामने आई ऐसी तस्वीर

1/4/2024 1:18:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 1 जनवरी से नए साल 2024 का आगाज हो चुका है। हालांकि, किसी के लिए इस साल की शुरुआत बेहद अद्भुत रही तो किसी के लिए बेहद बुरी। वहीं,  बिग बॉस ओटीटी फेम और एक्ट्रेस उर्फी जावेद के लिए 2024 की शुरुआत मुश्किल भरी रही है। एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए फैंस को दी है।

 


उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। उनके नाक और मुंह पर नेबुलाइजर लगा हुआ है। उर्फी ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं और दोनों हाथों से विक्टरी साइन बनाते हुए वह मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं।


हालांकि, अब यह पोस्ट उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से गायब है।

बता दें, उर्फी जावेद को बिग बॉस ओटीटी के बाद प्रसिद्धि मिली। वह अपने अटपटे और बोल्ड पहनावे के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने घड़ियों, फूल, चेन, खाने, कीबोर्ड और पिन आदि से पोशाकें बनाई हैं। 

Content Writer

suman prajapati