खुशी के मारे उर्वशी रौतेला को आए चक्कर, सिंगर जस्टिन बीबर से मिला ये खास तोहफा

2/25/2019 12:35:31 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वहीं, अब उनको जन्मदिन से पहले उनका तोहफा मिल गया है। हाल ही में उर्वशी ने कुछ घंटो पहले इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके साथ कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बाल्डविन भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में जस्टिन बेस्ट ऑफ लक कहते हुए दिख रहे हैं। उर्वशी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो है जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

तस्वीर शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा ये उनका सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट है। वो बहुत ज्यादा खुश है। उन्हें खुशी के मारे चक्कर भी आ रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी ने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में की थी। उन्होंने फिल्म 'सिंह साहेब द ग्रेट' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने सनी देओल के ऑपोजिट उनकी पत्नी का किरदार निभाया था। इसके बाद वो फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में नजर आई। इस फिल्म में उर्वशी रौतेला का बोल्ड अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया। बहुत जल्द उर्वशी रौतेला जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पागलपंती में नजर आएंगी। इस फिल्म में दोनों के अलावा इलियाना डि क्रूजा, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, और सौरभ शुक्ला अहम किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म इस साल 6 दिसंबर को रिलीज हो सकती है।

Neha