2020 में वर्दी पहन ये स्टार जीतेंगे फैंस का दिल, इन ऑफिसर्स का निभाएंगे किरदार

1/8/2020 5:54:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों अनोखी कहानियों के ऊपर तरह तरह की फिल्में देखने को मिल रही हैं। फिल्मों के इसी अनोखे टॉपिक्स के कम्पिटिशन के चलते फिल्म इंडस्ट्री में भारत में हुए युद्ध के ऊपर भी कई तरह की फिल्में सामने आईं हैं। साल 2019 में  भारत-पाकिस्तान, भारत-चीन के बीच हुए युद्ध पर कई तरह की फिल्में देखने को मिलीं। इन फिल्मों सें स्टार्स का बेहद दमदार अंदाज भी देखने को मिला। वहीं इस साल भी स्टार्स सेना के कुछ जांबाजों की कहानियां फिल्माकर लोगों का दिल जीतेगें। तो चलिए जानते हैं वो कौनसे स्टार की कौनसी फिल्म है...

विक्की कौशल की सैम मानेकशॉ


डायरेक्टर मेघना गुलजार ने कुछ महीने पहले ही भारतीय सेना के अफसर सैम मानेकशॉ पर फिल्म बनाने का एलान किया था। फिल्म में भारत-पाकिस्तान के युद्ध बीच मार्शल सैम मानेकशॉ की बहादुरी दिखाई जाएगी। फिल्म में विक्की कौशल मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे।

जाह्नवी कपूर की गुंजन सक्सेना


एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में जाह्नवी अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म भारतीय वायु सेना की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की ज़िंदगी पर आधारित है। फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

अजय देवगन की भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया


1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अजय इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। 

वरुण धवन की अरुण खेत्रपाल

1971 के युद्ध में शहीद हुए सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन फिल्म अरुण खेत्रपाल बनने जा रही है। फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनेगी। बता दें अरुण खेत्रपाल परमवीर चक्र विजेता भी रह चुके हैं। 

Edited By

Vikas Sharma