नीतू सिंह की चूड़ा सेरेमनी में दुल्हन की तरह सज धज कर पहुंची थी रेखा, देखें Unseen Pics

5/8/2020 10:31:37 AM

मुंबई: थ्रोबैक तस्वीरें हमेशा सोने की तरह  होती हैं। चाहे हम अपने बचपन में अपने सितारों की तस्वीरें देखें या जब वे छोटे थे। बाॅलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा आज भी उतनी खूबसूरत हैं, जितनी पहले हुआ करती हैं। हाल ही में रेखा की उनकी जवानी के दिनों की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में उनका अंलग ही अंदाज देखने को मिल रहा हैष ये तस्वीरें नीतू कपूर की चूड़ा सेरेमनी की हैं।

 रेखा नीतू की काफी क्लोज फ्रेंड हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में रेखा चूड़ा सेरेमनी की कुछ रस्में निभाती दिख रही हैं।

लुक की बात करें तो ग्रीन कांजीवरम साड़ी में वे बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। हाथों में चूड़ियां, मांग टीका, गले में नेकलेस, नथ उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि 90 के दशकों की मशहूर एक्ट्रेस रेखाने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। 65 की रेखा आज भी अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आज भी रेखा के फैंस उनकी एक झलक देखने को लिए बर्कार रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रेखा को आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'यमला पगला दीवाना: फिर से' में स्पेशल सॉन्ग में देखा गया था। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से दूर हैं।  

Smita Sharma