इस बिमारी ने हनी सिंह को कर दिया एेसा, देखें UNSEEN PHOTOS

3/15/2017 10:12:51 AM

मुंबई: म्यूजिक प्रोड्यूसर और रैपर यो यो हनी सिंह 34 साल के हो गए हैं। 15 मार्च, 1983 को पंजाब के शहर होशियारपुर में जन्मे हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं। 2000 में हनी ने नई दिल्ली के गुरू नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की। बचपन से ही वे नॉटी रहे हैं और मिमिक्री करने में भी मशहूर हैं।

कुछ साल पहले हनी सिंह के रिहैब सेंटर में इलाज कराने की खबरें भी आई थीं, जिसे बाद में खुद हनी सिंह ने ही गलत बताया था। हनी सिंह ने कहा था- “सच ये है कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।” बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी शराब की लत का शिकार हो गए थे और उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ा था। उन्हें ऐसा लगता था जैसे बर्बादी की ओर जा रहे हैं।

बता दें कि ज्यादातर मेंटल डिसऑर्डर की तरह ही बायपोलर डिसऑर्डर भी डिफरेंट शेप और साइज का होता है, जिसके चलते डॉक्टरों को हनी सिंह की बीमारी डायग्नोस करने में काफी दिक्कतें आईं। यो यो के केस में उन्हें कई महीनों तक दवाइयां सूट ही नहीं करती थीं, जिसकी वजह से वो फ्रस्ट्रेशन के शिकार बनते जा रहे थे। बाद में डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी बीमारी को सही डाइग्नोस कर इलाज शुरू किया और धीरे-धीरे हनी सिंह इस डिसऑर्डर से ठीक होने में कामयाब रहे।