B''DAY SPCL: पहले कभी नहीं देखी होगी आयुष्मान खुराना की ये चाइल्डहुड तस्वीरें!

9/14/2017 10:18:27 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना आज 33 साल के हो गए है। वैसे ये साल आयुष्मान के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। गौरतलब है कि आयुष्मान ने हाल ही में लगातार 2 हिट फिल्में दी हैं। जिसमें भूमि पेडनेकर के साथ ‘शुभ मंगल सावधान’ और कृति सेनन- राजकुमार राव के साथ ‘बरेली की बर्फी’ शामिल है। 

ये तो सभी जानते हैं कि आयुष्मान के फेवरेट एक्टर शाहरुख खान है। आयुष्मान 1992 में पहली बार शाहरुख खान से मिले थे। उस वक्त शाहरुख अपने फिल्म ‘माया मेमसाब’ के लिए कसोल में शूट कर रहे थे।

हालांकि तब आयुष्मान को ये नहीं पता था कि ये ही शाहरुख खान हैं, लेकिन तब वो उन्हें बाय फेस जानते थे। शाहरुख को देखकर आयुष ने अपने पापा से कहा था, ‘ये तो वो फौजी वाले हैं ना।’

जब आयुष्मान दिल्ली में बिग 92.7 में आरजे थे तो एक बार उन्होंने शाहरुख के लिए चिट्टी लिखी थीं, हालांकि वो चिट्ठी वो आजतक शाहरुख को नहीं दे पाए। बात अगर क्रश की हो तो बॉलीवुड में आयुष को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर क्रश है।