गज़ब की खूबसूरत हैं इन मशहूर खलनायकों की पत्नियां, एक हैं 12 साल छोटी तो एक कर चुकी हैं फिल्मों में काम

1/14/2020 3:43:54 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। हिंदी सिनेमा में एक समय ऐसा भी था, जब विलेन्स की चर्चा हीरो से ज्यादा होती थी। खलनायकों के डायलॉग्स नायकों की तुलना में ज्यादा पॉपुलर होते थे। कुछ नाम तो ऐसे थे कि उनका फिल्मों में होना ही, फिल्म को हिट कराने के लिए काफी था। इन पॉपुलर विलेन्स के बारे में सभी तो जानते होंगे, लेकिन आज हम आपको बताएंगे इनकी खूबसूरत पत्नियों के बारे में-

प्रकाश राज-पोनी राज वर्मा


आज के समय में विलेन के रूप में सबसे ज्यादा पॉपुलर प्रकाश राज ने 'सिंघम', 'वांटेड' और 'दबंग 2' में विलेन की भूमिका निभाई और खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। उनकी वाइफ का नाम पोनी है और दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है। पोनी प्रकाश की दूसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 2010 में शादी की थी। पोनी वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है ओर अक्सर प्रकाश राज यानी अपने हस्बैंड के साथ आकर्षक तस्वीरें ये पोस्ट भी करती रहती है। 
डैनी डेन्जोंगपा-गावा


सिक्किम के बड़े घराने में जन्मे डैनी ने लगभग 190 फिल्मों में एक्टिंग की है। इनकी प्रसिद्ध फिल्मों में 'अग्निपथ', 'हम', 'सनम बेवफा', 'खुदा गवाह', 'घातक जैसी फ़िल्में शामिल हैं। खलनायक के रूप में बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले डैनी डेन्जोंगपा ने 1990 में गावा से शादी की। इनकी पत्नी भी सिक्किम के राजघराने से संबंध रखती हैं। फिलहाल दोनों मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। 

गुलशन ग्रोवर-कशिश

इंडस्ट्री में 'बैडमैन' के नाम से पॉपुलर गुलशन ग्रोवर का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। गुलशन ग्रोवर को पॉपुलैरिटी विलेन के रूप में ही मिली है। गुलशन ने हिंदी, जर्मन, ऑस्ट्रेलियाई, कनाडाई, ईरानी, ​​मलेशियाई, यूके और नेपाली सहित कई फिल्मों में भी काम किया है। एक्टर ने दो शादियां की, लेकिन दुर्भाग्य से दोनों से तलाक हो चुका है। गुलशन ने कशिश से दूसरी शादी की थी लेकिन यह शादी एक साल बाद ही टूट गई।
शक्ति कपूर-शिवांगी कपूर


शक्ति कपूर फिल्मों में ऑलराउंडर की भूमिका में रहे। उन्होंने 70 और 80 के दशक में विलेन के रोल से भी लोगों के दिलों पर राज किया। इनकी फिल्मों के डायलॉग इतने पॉपुलर हुए कि यह हर किसी के जबान पर रहते थे। शक्ति कपूर की शादी शिवांगी कोल्हापुरी से हुई है। उनकी वाइफ 80 के दशक में एक्ट्रेस रह चुकी है। शिवांगी ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म 'किस्मत' से की थी। 

Edited By

Akash sikarwar