दिल्ली के क्लब में परफॉर्मेंस के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने हनी सिंह से की हाथापाई, सिंगर ने दर्ज करवाई शिकायत

4/7/2022 3:50:22 PM

मुंबई. सिंगर हनी सिंह से 4-5 अज्ञात लोगों ने मारपीट की है। इस मारपीट के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। हनी सिंह ने बताया कि वह 27 मार्च को दिल्ली के एक क्लब में परफॉर्म कर रहे थे तब कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान कुछ के पास हथियार भी थे। 

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, शो साउथ एक्स पार्ट-2 के स्कॉल क्लब में चल रहा था। आरोपी स्टेज चढ़कर बीयर की बोतलें दिखाने लगे। जब मामला गंभीर हो गया तो हनी सिंह को शो बीच में ही बंद करना पड़ा और सभी आर्टिस्ट स्टेज छोड़कर चले गए। जब इन्हें रोकने की कोशिश की गई तो इन्होंने बदतमीजी शुरू कर दी और आर्टिस्ट्स को जान से मारने की धमकी दी। 

PunjabKesari
बता दें हनी सिंह साल 2015 में एकदम से गायब हो गए थे, जिसके बाद पता चला कि वह नशे की लत और बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। हनी सिंह 'चार बोतल वोडका', 'अंग्रेजी बीट', 'ब्लू आइज' और 'मनाली ट्रांस' जैसे सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Related News