Pics: प्रिंस हैरी से शादी करेगी मेगन मार्कल, हुई सगाई!

11/29/2017 2:17:13 AM

लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रैस मेगन मार्कल को दुनियाभर से बधाईयां मिल रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कल को प्रिंस हैरी से सगाई की बधाई दी। प्रियंका ने सगाई की घोषणा के बाद ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की। 

प्रियंका ने जोड़े की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, "मेगन मार्कल और प्रिंस हैरी को बधाई। मेग तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। तुम हमेशा सर्वश्रेष्ठ की हकदार हैं। हमेशा मुस्कुराती रहो।" मार्कल और प्रियंका कथित तौर पर कुछ वर्ष पहले वार्षिक एले वुमेन इन टेलीविजन डिनर के दौरान मुलाकात के बाद दोस्त बन गए थे।

राज परिवारों की निजी जिंदगी पर हर किसी की निगाह लगी होती है। कहा जाता है कि राजपरिवारों से जुड़े हुए लोगों की हर एक अदा खास बन जाती है। बात जब ब्रिटेन के राजपरिवार से जुड़ी हो को दिलचस्पी और बढ़ जाती है। ब्रिटेन की राजगद्दी की दावेदारी में क्रम से पांचवें नंबर प्रिंस हैरी की सगाई सुर्खियों में है। 

बता दें ये एक शानदार और आरामदेह रात थी। केनिस्टन पैलेस के नॉटिंघम कॉटेज में एक जोड़ा चिकन को भुनने में जुटा हुआ था। या यूं कहें कि वो जोड़ा चिकन को भुनने की कोशिश कर रहा था। दरअसल ये प्रिंस हैरी और उनकी मंगेतर मेगन मार्केल से जुड़ी है जो एक दूसरे की बातों को काटते हुए अपनी प्रेम कहानी को बयां कर रहे थे।