बेहद अनोखा है मास्टर जी का बच्चों को पहाड़ा सिखाने का ये तरीका, खूब हो रहा वायरल

2/5/2024 5:04:21 PM

मुंबई: मैथ्स बच्चों को सबसे कठिन सब्जेक्ट लगता है। खासकर पहाड़े याद करना सभी को काफी मुश्किल लगता है। कई बार बच्चे गा-गाकर पहाड़े याद करते हैं।वहीं कई बार जोर-जोर से चिल्ला कर लेकिन एक वायरल वीडियो में मास्टर जी बड़े ही अनोखे अंदाज में बच्चों को पहाड़े सिखाते नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में एक टीचर बच्चों को पहाड़े सिखाते नजर आ रहे हैं। वह सामान्य तरीके से पहाड़े नहीं सिखाते बल्कि गिनती करके बताते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Baburam Choudhary (@baburam.choudhary.526)

 

मास्टर साहब 4 का पहाड़ा लिखकर दिखाते हैं जिसके लिए वह पहले से लिखे 1, 2 और तीन के पहाड़ों के अंकों को गिनते हैं और 4 का पहाड़ा लिखते हैं। मास्टर साहब का ये तरीका सच में अनोखा है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग टीचर के इस अनोखे तरीके की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ को इसमें खामिया भी नजर आ रही हैं। 


 

Content Writer

Smita Sharma