जब जस्टिन बीबर को बच्चे समझ बैठे यो यो हनी सिंह, वायरल हुआ वीडियो

5/13/2017 9:35:51 PM

मुंबईः पॉप सेंसेशन और इंटरनैशनल सिंगर जस्टिन बीबर का बुधवार को हुआ कॉन्सर्ट कई मायनों में सफल रहा तो वहीं कुछ मायनों में इसे लोगों के साथ 'धोखा' भी बताया जा रहा है। दरअसल, ऐसी खबरें आ रही हैं कि बीबर ने परफॉर्म करने के नाम पर महज बैकग्राउंड सॉन्ग पर लिप सिंक किया। इसे दर्शकों को 'बेवकूफ' बनाने वाला माना जा रहा है। बता दें कि 23 वर्षीय बीबर ने बुधवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पहली बार परफॉर्म किया था।

अपने 'पर्पज़ टूर' के दौरार बीबर मुंबई में कई जगह घूमने भी निकले थे। इसी दौरान उन्होंने बच्चों कुछ वंचित बच्चों के साथ भी वक्त बिताया था, जिसका विडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वि​डियो में खास यह है कि इसमें बीबर जिन बच्चों से मिल रहे हैं, उनके कुछ लोग उनको इंडियन रैपर यो यो हनी सिंह समझ रहे हैं। इस विडियो में बच्चो को यह कहते हुए सुना जा सकता है- 'यो यो हनी सिंह आयो है'। 

बता दें पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि 23 वर्षीय गायक नई दिल्ली, जयपुर और आगरा भी जाएंगे। नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में बुधवार शाम हजारों प्रशंसकों के साथ निर्देशक अनुराग बसु भी अपनी बेटी के साथ मौजूद थे, जो बीबर के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा कि ‘कोल्ड वॉटर’ गायक ‘तैयार नहीं’ था। बसु ने बताया, ‘मुझे खुशी होती अगर वह सारे गाने लाइव गाते। उन्होंने सिर्फ चार गाने लाइव गाये। उनके स्तर के कलाकार को लाइव गाना चाहिए। वह तैयार नहीं थे।’

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे जस्टिन बीबर को यो यो हनी सिंह कह कर बुला रहे थे या फिर वह जस्टिन से हनी सिंह के गीत गाने का अनुरोध कर रहे थे।


https://www.instagram.com/p/BT6QHaOlPeD/?taken-by=jelenadeluxe