पाकिस्तान ने प्रियंका चोपड़ा के मुद्दे पर भी खाई मुंह की, यूएन बोला ''अम्बेस्डर को होता है राइट टू स्पीक''

8/23/2019 8:02:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। यूनिसेफ की सद्भावना राजदूत प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ ने हाल ही में चल रहे विवादों पर बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि प्रियंका ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद इंडियन फोर्सेज के लिए एक ट्वीट किया था। जिस पर चल रहा विवाद इसलिए गहरा गया था क्यूंकि पाकिस्तान ने प्रियंका की शिकायत यूएन में कर दी थी और उनको गुडविल अम्बेस्डर के पद से हटाने की मांग की थी। अब यूएन ने उन्हें बड़ी राहत दी है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता के अनुसार, 'उनको राइट टू स्पीक मिला हुआ है वह व्यक्तिगत तौर पर कुछ भी बोल सकती हैं।'

प्रवक्ता ने यह भी कहा "वे व्यक्तिगत तौर पर उन मुद्दों के बारे में बोलने का अधिकार रखते हैं जिनकी चिंता करते हैं या जिन पर उन्हें इंट्रेस्ट होता है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने गुरुवार को अपने डेली इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में ये बात कही है।

Smita Sharma