राज कुंद्रा केसः पूछताछ से पहले ही विवादों में घिरीं गहना, उमेश कामत की चैट में खुलासा- ‘हॉटशॉट’ नहीं बल्कि ‘हॉटहिट’ एप से भी जुड़ी थीं एक्ट्रेस

7/25/2021 11:41:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ लगातार एक के बाद एक खुलासे करती जा रही हैं। लेकिन अब खुद गहना इस केस में फंसती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को गहना को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, पूछताछ से पहले ही राज कुंद्रा की कंपनी से जुड़े उमेश कामत और यश ठाकुर की व्हाट्सएप चैट सामने आई है, जिसमें गहना के सिर्फ ‘हॉटशॉट’ ही नहीं बल्कि एक अन्य एप ‘हॉटहिट’ से जुड़े होने की बात का खुलासा हुआ है।


मिस एशिया बिकिनी की विजेता रह चुकीं गहना को एक अन्य मॉडल ऐक्ट्रेस वंदना तिवारी के साथ 7 फरवरी 2021 को हॉटहिट की कास्टिंग से जुड़े एक मामले में ही गिरफ्तार किया गया था।

 


हाल ही में उमेश कामत और यश ठाकुर की व्हाट्सएप चैट सामने आई है जिससे साफ हो रहा है कि ये सारे लोग ही हॉटहिट के लिए भी काम कर रहे थे। उनकी चैट से ये स्पष्ट हो रहा है कि ये दोनों गहना और वंदना के लिए वकीलों का इंतजाम कर रहे थे। इन लोगों ने ये सुनिश्चित किया था कि गहना को जल्द से जल्द जमानत मिल सके। इस चैट की एक बातचीत में यश ठाकुर कह रहा है- अगर गहना को लंबे समय तक पुलिस हिरासत में रखा जाता है, तो वह अधिकारियों को उनकी जानकारी दे सकती है। वह आगे कहता है कि वह पुलिस के जाल में फंस गई है जिससे अश्लील फिल्मों से जुड़े काम को नुकसान पहुंच सकता है। इस दौरान यश खुद भी कुछ वक़्त के लिए शिमला में छुपने की बात कह रहा है।


चैट में यश कामत से पूछ रहा है कि क्या गहना भी न्यूफ्लिक्स और हॉटहिट के किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है? अगर वह हॉटहिट से नहीं जुड़ी है तो एप की कास्टिंग के लिए लड़कियों के जरिए पुलिस ने जो ट्रैप सेट किया था उसमें वो कैसे फंस गई। आखिर वो क्यों कास्टिंग के लिए लड़कियों को मैसेज रिप्लाई कर रही थी। यश की इस चैट से साबित होता है कि गहना भी मामले में शामिल है।

 

बता दें, गहना पर 87 पॉर्न फिल्मों में काम कर चुकी है, जिन्हें एप और कई अन्य वेबसाइट्स पर अपलोड किया गया था। हालांकि गहना का दावा है कि ये सभी फिल्में पॉर्न नहीं बल्कि इरॉटिक की कैटेगरी में आती हैं। गहना ने कहा है कि कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी इस तरह का कंटेंट मौजूद है और उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है। बता दें, पुलिस ने फरवरी में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था।  

 

Content Writer

suman prajapati