बेहद दिलचस्प होगा ''बिग बॉस 15'', डोनल बिष्ट से लेकर शमिता शेट्टी तक होंगे शो का हिस्सा

9/24/2021 4:22:33 PM

मुंबई. विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का 2 अक्तूबर को आगाज हो रहा है। फैंस शो को लेकर काफी उत्सुक हैं। हाल ही में शो को धमाकेदार अंदाज में लॉन्च किया गया है। एक्स कंटेस्टेंटेस आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्य ने शो को लॉन्च किया क्योंकि एक्टर सलमान खान इन दिनों ऑस्ट्रिया में फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रहे हैं।

वहां से एक्टर लॉन्च में शामिल हुए। इस दौरान आरती और देवोलीना ने शो के कंटेस्टेंट्स के नामों का भी खुलासा किया। 


आरती और देवोलीना बताया एक्ट्रेस डोनल बिष्ट और आसिम रियाज के भाई उमर रियाज इस शो का हिस्सा बनेंगे। वहीं बिग बॉस ओटीटी से तीन कंटेस्टेंट्स शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल भी शो में भाग लेंगे। 


बता दें सलमान ने वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े और बताया कि सभी कंटेस्टेंट्स 250 कैमरों के बीच रहेंगे। वहीं इस बार शो करीब 5 महीने तक चल सकता है।

सलमान ने शो के बारे में कहा, 'जंगल में मंगल या जंगल में दंगल। मैं मुस्कुराते हुए चेहरे देखना चाहता हूं, लिमिट में झगड़ा, थोड़ा रोमांस और कैसे खेलेंगे गेम। मैं कुछ लोगों को खुद के लिए और कुछ तो अपनों के लिए लड़ते देखना चाहता हूं।'

Content Writer

Parminder Kaur