''उमंग 2020'' में बॉलीवुड स्टार्स ने लगाए चार चांद, प्रियंका चोपड़ा समेत ये सितारें हुए शामिल

1/20/2020 1:39:31 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः मुंबई पुलिस के सालाना जश्न उमंग 2020 में बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत करके चार चांद लगा दिए। जी हां, स्टार्स ने अपने हुस्न का जलवा देख फैंस जरूर खुश होंगे। बता दें हर साल मुंबई पुलिस के इस जश्न में बॉलीवुड स्टार्स बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस साल भी उमंग 2020 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड स्टार्स ने जलवे बिखेरे। बता दें इस समारोह में प्रियंका चोपड़ा, उर्वशी रौतेला, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सारा अली खान जैसे कई सितारे शामिल हुए। इन तमाम सितारों की मौजूदगी से इस कार्यक्रम में चार चांद लग गए। इस कार्यक्रम में अपने ज़माने की मशहूर अदाकारा पूनम ढिल्लों भी पहुंचीं।

अर्जुन कपूर भी अपने अलग अवतार में आए नज़र।

भूमि पेडनेकर भी इस समारोह का हिस्सा बनीं

प्रियंका चोपड़ा का दिखा देसी अंदाज।

उर्वशी रौतेला रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत अंदाज़ में पहुंचीं

राजकुमार राव ट्रेडिशनल लिबास में आए नज़र

वरुण धवन भी रेड कार्पेरट पर नज़र आए

कॉमेडियन जॉनी लीवर

इस दौरान कार्तिक आर्यन का भी खास अंदाज दिखा।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस लगातार जहां लोगों की सेवा में तत्पर रहती है वहीं बॉलीवुड स्टार्स को भी ज़रूरत पड़ने पर दिन रात सुरक्षा मुहैया करवाती है।

Pawan Insha