पत्नी दीपा संग भारती सिंह के बेटे से मिलने पहुंचे उदित नारायण, ''मिसेज झा'' की गोद में मुस्कुराता दिखा नन्हा ''गोला''

8/10/2022 4:12:12 PM

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह ने इसी साल पति हर्ष लिम्बाचिया संग अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल ने अपने लाडले का नाम लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया रखा है हालांकि भारती-हर्ष उसे प्यार से गोला बुलाते हैं।

भारती अक्सर गोला की क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर उदित नारायण पत्नी दीपा नारयण झा के साथ भारती-हर्ष और उनके बेटे गोला से मिलने पहुंचे।

इस दौरान की प्यारी सी तस्वीर उदित नारायण की पत्नी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो भारती ब्लू आउटफिट में दिख रही हैं। वहीं दीपा नारयण पिंक ड्रेस में नजर आ रही हैं। उदित नारायण इस दौरान शर्ट और पैंट में दिखे।

गोला की बात करें तो वह ब्लू कलर की आउटफिट में सुपर क्यूट दिखे। तस्वीर में सभी कैमरे की तरफ देख कर मुस्कुरा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deeps Narayan Jha (@deepsnarayanjha)

इस दौरान गोला दीपा नारायण की गोद में दिखे। तस्वीर को शेयर करते हुए दीपा ने लिखा-'गोलू भारती हर्ष को ढेर सारा प्यार...।' फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती और हर्ष अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। भारती और हर्ष का यूट्यूब चैनल भी है लाइफ ऑफ लिम्बाचिया जिसमें वह अपने डेली रुटीन के बारे में फैंस को बताते हैं।

Content Writer

Smita Sharma