सुशांत केस में सख्त हुए उद्धव ठाकरे के तेवर, बोले-ऺकोई सबूत है तो हमारे पास लाएं,दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

8/1/2020 9:15:51 AM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में अब राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ जहां सुशांत के फैंस महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर सवालिया निशाना लगा रहे हैं तो वहीं राजनीतिक दल और उसके नेता शिवसेना की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी सरकार से मांग कर रहे हैं कि मामले की CBI जांच कराई जाए। इन सब चर्चाओं के बीच शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा-ऺइस मामले की निष्पक्ष जांच करने में हम सक्षम हैं।

उन्होंने कहा यदि किसी के पास कोई सबूत है तो वो  हमारे पास ला सकते हैं और हम आरोपियों से पूछताछ करेंगे और दोषी पाए जाने पर सजा देंगे। इस मामले को महाराष्ट्र और बिहार के बीच विवाद पैदा करने के बहाने के रूप में इस्तेमाल न करें।'

ठाकरे ने विधान सभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस की यह कहते हुए आलोचना की कि उन्होंने 5 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा देने के बावजूद मुंबई पुलिस की क्षमता पर संदेह किया। ' सीएम ने कहा 'राज्य पुलिस और मुंबई पुलिस कोविड-19 महामारी से लड़ रहे हैं। वे कोरोना योद्धा हैं और उन पर भरोसा नहीं करना उनका लिए अपमान है। 

ठाकरे ने कहा-ऺमैं सभी सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को बताना चाहूंगा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा करना चाहिए और जो भी जानकारी आपके पास है (केस के बारे में) वो पुलिस को दें।' उन्होंने कहा कि लोगों को मुंबई पुलिस द्वारा इस हाई-प्रोफाइल मामले में की जा रही मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा करना चाहिए।

 

बता दें कि इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह ने बीते दिनों बिहार के पटना में रेहा चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने रेहा पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, पैसों को ट्रांसफर करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस सब बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए रेहा ने अपने वकीलों के माध्यम से जारी वीडियो में कहा कि उन्हें भगवान पर और कानून पर भरोसा है।

Smita Sharma