हॉस्पिटल में भर्ती लता मंगेशकर से मिलने पहुंचे महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे

11/29/2019 11:59:30 PM

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल जाकर भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत का जायजा लिया है।

खबरों के मुताबिक, शुक्रवार शाम सीएम ब्रीच कैंडी पहुंचे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते 11 नवंबर को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। तब अस्पताल के सूत्रों ने बताया था कि लता मंगेशकर को रात करीब लगभग 2 बजे अस्पताल लाया गया था। उन्होंने सांस लेने में तकलीफ थी। हालांकि बाद में उनके परिवार और डॉक्टरो की ओर से बताया गया कि उनकी तबीयत सुधर रही है।

Pawan Insha