रानी मुखर्जी के देवर उदय चोपड़ा के ट्वीट ने मचाया हड़कंप, बोले-'मैं मरने वाला हूं'

3/26/2019 12:40:29 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा इन दिनों फिल्मी चकाचौंध से काफी दूर है। मगर हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, उदय ने हाल ही में दो ट्वीट किए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया और उन्होंने ये ट्वीट डिलीट कर दिए। उदय ने अपने पहले ट्वीट में लिखा "मैं ठीक नहीं हूं! मैं कोशिश कर रहा हूं लेकिन अभी तक मैं असफल रहा हूं!" ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। वहीं उदय ने दूसरे ट्वीट में लिखा- कुछ घंटों के लिए मैंने अपना ट्विटर अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया। ऐसा लगा जैसे मैं मरने वाला हूं। यह अभूतपूर्व था। मुझे लगता है कि यह सुसाइड का अच्छा ऑप्शन है। मैं जल्द ही इसे स्थाई रूप से कर सकता हूं।" उदय के इस ट्वीट के बाद पूरे बॉलीवुड में तनाव वाला माहौल बन गया। कई लोगों ने परेशान होकर ट्विटर पर अपना रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया।

 

 

बता दें कि इंडस्ट्री में काम ना मिलने की वजह से वह डिप्रेशन में हैं और शायद इसलिए उन्होंने ये ट्वीट किए। हालांकि बाद में लोगों को परेशान देख उदय ने फिर से ट्वीट कर सफाई दी। उन्होंने लिखा- "मैंने हाल ही में कुछ ट्वीट किए थे, जिससे कुछ लोग बहुत परेशान हो गए। मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं कुछ ऐसी चीजों से परेशान था, जिसे मैं खुद नहीं समझ पा रहा था। मेरी चिंता के लिए धन्यवाद।"

 

 

पर्सनल लाइफ की बात करें तो उदय का अफेयर एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के साथ रह चुका है। वहीं फिल्मों का देखें तो उदय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है। आखिरी बार उदय को आमिर खान के साथ फिल्म धूम 3 में देखा गया था। 
 

Konika