ट्रोलः पामेला चोपड़ा के निधन के बाद हंसते दिखे उदय चोपड़ा, यूजर्स बोले- पहली बार देखा किसी को मां की मौत पर हंसते हुए

4/21/2023 12:41:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा और एक्टर उदय चोपड़ा की  मां पामेला चोपड़ा का बीते गुरुवार निधन हो गया। मशहूर गायिका रहीं पामेला के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा और सभी उनके देहांत पर दुख जाहिर करते नजर आए। बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई जाने माने सेलेब्स उदय चोपड़ा के घर उन्हें सांत्वना देने पहुंचे। वहीं, जब स्टार्स उनके दुख में शामिल होने उदय चोपड़ा के घर पहुंचे तो वह सेलेब्स से हंसकर मिलते नजर आए। उनका ये वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, तो वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। लोग उन्हें इस वीडियो के लिए खूब ट्रोल कर रहे हैं।


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पामेला चोपड़ा के निधन के बाद कई सेलेब्स उनके घर उन्हें सांत्वना देने पहुंचे और आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा से गले मिलते नजर आए। इस दौरान जब उदय स्टार्स से मिलते दिखे तो उनके चेहरे हंसी दिखी। बस फिर क्या..लोगों ने कर दिया ट्रोल। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- 'पहली बार देखा है किसी को मां की मौत पर स्माइल करते हुए।' 

दूसरे ने लिखा- वह क्यों हंस रहा है।

एक और यूजर ने लिखा- शर्मनाक उदय चोपड़ा. अपनी मां के निधन पर हंस रहा है।

अन्य ने लिखा-  'ये दुख की खुशी है मां गई फिर भी बेटा हंस रहा है और हम उस भारत मे जहां पड़ोस में मौत होने पर मेरे घर tv बंद रहती है।'


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें, दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नी और गायिका पामेला चोपड़ा 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की सास और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा काफी दिनों से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं, जहां 15 दिन तक भर्ती होने के बाद पामेला चोपड़ा का निधन हो गया।
 

 

Content Writer

suman prajapati