धूम में अपनी शानदार बॉडी और एब्स के साथ एंट्री लेने वाले उदय चोपड़ा अब दिखने लगे है इतने बूढ़े

1/5/2018 1:59:41 PM

मुंबई: बॉलीवुड 2002 में आई फिल्म मोहब्बतें के एक्टर उदय चोपड़ा (Uday Chopra) आज 45 साल के हो गए हैं। धूम सीरीज से बॉलीवुड में नाम कमाने वाले उदय चोपड़ा करीब 5 साल से बड़े पर्दे से गायब हैं। आखि‍री बार फिल्म धूम सीरीज में साल 2013 में नजर आए उदय चोपड़ा फिल्म में अपनी शानदार बॉडी और एब्स के साथ दिखे थे।

उदय चोपड़ा फोटो (Uday Chopra Images)

हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई जिसे देखकर आप उनको पहचान नहीं पाएंगे।  

इन दिनों ज्यादा समय यूएस में बि‍ताने वाले एक्टर उदय चोपड़ा की ये तस्वीरें मुंबई की हैं। इस दौरान वह फोटोग्राफर्स की नजर से खुद को बचा नहीं पाए। उदय ब्लैक टी शर्ट और डेनिम पहने सॉल्ट एंड पेपर लुक में दिखे थे। उदय को इन तस्वीरों में पहचान पाना बिलकुल नामुमकिन सा नजर आया। इन तस्वीरों में वह काफी उम्रदराज भी दिखे।

उदय चोपड़ा की फिल्में (Uday Chopra Movies)

बता दें कि उदय नील एंड निकी, मेरे यार की शादी है, और धूम सीरीज की फिल्मों नजर आए। वहीं बॉलीवुड से लंबे अरसे से दूर उदय पि‍छली बार रॉकस्टार फेम एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आए थे।

दोनों एक्टर्स को हैंगआउट करते हुए भी देखा गया था। उदय और नरगिस लंबे अरसे तक सीक्रेट रिलेशनशि‍प में रहे थे। लेकिन दोनों ने इसकी भनक तक नहीं लगने दी थी। पिछले दिनों खबरें आई थीं कि नरगिस फाखरी मुंबई में उदय के घर शि‍फ्ट हो गई हैं लेकिन बाद में नरगिस ने इन बातों का खंडन किया था।

Konika