दीवार फांदकर शाहरुख खान के घर ''मन्नत'' में घुसे दो अनजान शख्स, FIR के बाद जांच में जुटी पुलिस

3/3/2023 12:18:46 PM

मुंबई. एक्टर शाहरुख खान और उनके परिवार की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हुई है। एक्टर के मुंबई के बांद्रा में बने घर मन्नत में दो अजनबी शख्स घुस गए। रात करीब साढ़े नौ बजे का समय था। जानकारी के अनुसार, सूरत निवासी दो शख्स सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। दोनों शख्स शाहरुख के घर की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों की नजर उन पर पड़ने के बाद उन्हें पकड़कर मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया।


रिपोर्ट्स के अनुसार, पकड़े गए दोनों युवकों की उम्र 21 से 25 साल के बीच है। बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बंगले में बिना इजाजत के प्रवेश करने समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।


बताया जा रहा है कि जिस समय दोनों शख्स घर में घुसे, उस समय शाहरुख घर पर नहीं थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों शख्स गुजरात के रहने वाले हैं और शाहरुख खान के फैन हैं। वे एक्टर से मिलने के लिए गुजरात से मुंबई आए थे।

Content Writer

Parminder Kaur