पीड़िता को आरोपी बताने वाले विभु अग्रवाल के खिलाफ दो और महिलाओं ने उठाई आवाज, लगाए छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप

8/10/2021 1:24:54 PM

मुंबई. बी-टाउन में इन दिनों पोर्न कंटेंट काफी चर्चा में बना हुआ है। 19 जुलाई को पोर्न फिल्में बनाने के मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। बीते दिनों उल्लू के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ भी यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया था। जिस पर विभु अग्रवाल ने अपना बयान भी जारी किया था। अब दो और महिलाओं ने विभु पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। 

PunjabKesari
दोनों महिलाओं ने बताया- विभु अग्रवाल के उल्लू ऐप पर भी राज कुंद्रा के हॉटशॉट्स ऐप की तरह पोर्न कंटेंट प्रकाशित किया जाता है। विभु ने पोर्न कंटेंट को प्लेटफॉर्म से हटाया है। राज कुंद्रा के पोर्न रैकेट का पर्दाफाश करने वाली सागरिका शोना सुमन इन दो पीड़िताओं में से एक को जानती हैं। सागरिका ने कहा- अग्रवाल द्वारा पीड़ित लड़की को कई हफ्तों तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। उल्लू के विभु अग्रवाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना के कई मामले दर्ज हैं। मैं बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही हूं और इसमें सभी नामों का खुलासा करने वाली हूं। पीड़ित आगे आने से डरते हैं, क्योंकि अग्रवाल के पास वकीलों की एक टीम है। वह पीड़ितों के खिलाफ जबरन वसूली के झूठे मामले दर्ज करते हैं। कई मामलों में वह पुलिस का प्रबंधन भी करते हैं।

PunjabKesari
सागरिका सुमन ने आगे कहा- पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि उपनगरीय मुंबई के अंधेरी में अंबोली पुलिस स्टेशन के साथ समझौता किया गया है और वहां के अधिकारी वर्तमान मामले में विभु अग्रवाल की रक्षा कर रहे हैं। पीड़िता को एक बार फिर अंबोली थाने में पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।

PunjabKesari
बता दें इन दो पीड़ित महिलाओं से पहले एक 28 साल पीड़िता ने विभु के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था, जिस पर उल्लू कंपनी की तरफ से सफाई भी पेश की गई थी। जिसमें कहा था- उनकी कंपनी की एक पूर्व कानूनी सलाहकार ने उनकी कंपनी के साथ धोखा किया था जिसकी रिपोर्ट लखनऊ के साइबर सेल को दी गई थी। इस केस के बाद उन्होंने कंपनी के सीईओ से माफी मांगी थी। महिला चाहती थीं कि इस केस को वापस ले लिया जाए लेकिन हमारी टीम इसके लिए नहीं तैयार थी जिस वजह से आरोपियों ने ही अब काउंटर अटैक करते हुए महिलाओं के लिए बने कानून का दुरुपयोग करते हुए विभु अग्रवाल और अंजलि रैना के खिलाफ केस कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News