स्टाफ के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद करण जौहर की मां ने करवाया सैनिटाइजेशन, इंटरनेट पर वायरल वीडियो
5/26/2020 9:46:50 AM

मुंबई: भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इस वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। फिल्ममेकर बोनी कपूर के घर में तीन हाउसहेल्प कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब प्रोड्यूसर करण जौहर के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। करण के घर में दो हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव मिले। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। करण ने बताया था कि लक्षण नजर आने के बाद से वो क्वारेंटाइन में हैं।
घर के दूसरे सदस्यों का टेस्ट करवाया गया है जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं अब करण की मां हीरू जौहर का एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप करण के घर में सैनिटाइनजेशन प्रोसेस चलता देख सकते हैं। वहीं उनकी मां वो सैनिटाइजेशन करवाती दिख रही हैं।
करण ने दी थी ये जानकारी
करण जौहर ने हाल ही में ट्वीट कर उनके दो हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी दी। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि परिवार के सदस्यों और बाकी हाउस हेल्प में इस तरह के लक्षण नहीं हैं। हमने टेस्ट करवा लिए हैं जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव है लेकिन अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम 14 दिन आइसोलेशन में रहेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों से घरों के अंदर रहने और सुरक्षित रहने की भी अपील की। बता दें कि करण अपनी मां और दो बच्चों यश और रूही जौहर के साथ रहते हैं। उनके बच्चे यश और रूही तीन साल के हैं। ऐसे में करण ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं।
बोनी कपूर के घर में मिले थे तीन केस
बता दें कि करण जौहर से पहले फिल्ममेकर बोनी कपूर के घर में भी तीन हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद बाकी हाउस हेल्प और उनके परिवार का टेस्ट हुआ था जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इस बात की जानकारी खुद जाह्नवी और बोनी ने एक पोस्ट के जरिए दी थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra navratri: आज से नवरात्रि आरंभ, सबके दुखों का हरण करेंगी ‘मां भगवती आदिशक्ति’

पाकिस्तान में आतंकी हमले में ब्रिगेडियर की मौत, सात अन्य घायल

Mata Vaishno Devi: दिव्यांग श्रद्धालुओं को मिलेगी नि:शुल्क बैटरी कार व घोड़ा सुविधा

Chaitra Navratri 2023: आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ, ये है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त