सीरियल ‘बेपनाह’ में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट, अलग हो जाएंगी आदित्य-जोया की राहें

9/4/2018 4:39:56 PM

मुंबई:  कलर्स टीवी के सीरियल ‘बेपनाह’ में जल्द ही एक नया ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में इन दिनों जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हाल ही में खबरों आ रहे हैं कि आदित्य और जोया करीब आते-आते अलग हो जाएंगे। असल में आदित्य अपने इश्क का इजहार जोया के सामने कर देगा, जिसके बाद जोया चौंक जाएगी।

 

 

जोया, आदित्य को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती है और वह यह भरोसा नहीं कर पाती कि आदित्य ने उसे प्रपोज कर दिया है। इसके बाद वह अपने और आदित्य के बीच एक लाइन खींच देगी ताकि दोनों को पता रहे हैं उनकी सीमाएं क्या हैं ?

 

 

 

इतना ही नहीं आदित्य की इस हरकत के बाद जोया उन्हें चांटा तक लगा देगी। इसके बाद जोया अरशद से सगाई करमे का फैसला कर लेगी। अब देखना यह है कि क्या जोठा और अरशद की सगाई होगी या नहीं। 

Neha